जानें, आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए

जानें, आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए

सेहतराग टीम

आयुर्वेद के अनुसार शरीर के तीन तत्व या प्रकृति होती हैं- वात, पित्त और कफ। शरीर में जब भी इन तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है और इन तत्वों के असंतुलन में ऋतुएं बड़ी भूमिका निभाती हैं। उनका संग्रह और वृद्धि बीमारियां उत्पन्न कर देता है। ऐसी अवस्था से बचाव के लिए ऋतु के अनुकूल आहार तथा गतिविधियों का पालन अनिवार्य है। क्योंकि मौसम में किसी भी तरह का बदलाव मनुष्य के शरीर पर प्रभाव जरूर डालता है। भारत में अब भी बहुत से लोग इनका पालन करके अच्छा स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र पा रहें हैं। आयुर्वेद के चिकित्सक टी. एल. देवराज ने भी अपनी किताब में लिखा है कि हर मौसम के अलग-अलग आहार होते हैं। मौसम के अनुसार भोजन करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसलिए हमें हर मौसम के अनुसार आहारों के बारे में पता होना चाहिए। आइए, जानते हैं कि आयुर्वेद चिकित्सक टी. एल. देवराज द्वारा लिखी गई किताब में सर्दियों के आहारों से जुड़े नियम क्या हैं-

आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों के आहार-

सब्जियां-

सर्दियों में सब्जियों में चौलाई, लौकी, करेला, बंदगोभी, मेथी और पालक आदि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

दालें-

सर्दियों में दालों में  सेम, बांकला, मूंग तथा मटर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

मांस-

सर्दियों में चिकेन तथा मटन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

फल-

सर्दियों में फलों सेब, केला, अंजीर, आंवला, अंगूर, अनार, चीकू और गन्ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

अन्य-

सर्दियों में धनिया के पत्ते व दाने, शहद और घी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में बड़ी राहत देते हैं गोंद के लड्डू, इसके सेवन से और भी फायदे

किडनी की बीमारियों में जड़ी-बूटियों की है अहम भूमिका

जाने, किन तीन दोषों पर निर्भर है हमारा शरीर

ऐसे बनाएं जामुन का चूर्ण, डायइबिटीज में है फायदेमंद

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।